उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां खटीमा में लगातार बाघ का आतंक बना हुआ है। जिसके बाद अब बाघ ने एक और हमला किया है।
बाघ का हमला
मिली जानकारी के अनुसार रंजीत पुत्र कांता प्रसाद,निवासी झाऊपरसा बगुलिया रविवार शाम जंगल किनारे शौच के लिए गया था।काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कि लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। वहीं सोमवार सुबह तड़के लोगो ने जंगल में फिर रंजीत की तलाश शुरू की,खोजबीन पर उन्हें जंगल में रंजीत का क्षत-विक्षत शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। वहीं वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई।