हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के बद्रीपुरा स्थित मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इसमें देशभर के 500 से अधिक शटलर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 18 अप्रैल तक प्रस्तावित प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेशों से अंडर-9 आयु वर्ग से लेकर सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ी हुनर दिखाएंगे। पहले दिन भी विभिन्न आयुवर्ग के मुकाबले खेले गए।