उत्तराखंड:102 वर्षीय महिला अतिंम संस्कार से पहले हुई जिंदा, परिजन हैरान

यहां एक बुजुर्ग महिला अतिंम संस्कार से ठीक पहले जिंदा हो गई।  जिसके बाद से पूरा गांव खुशियां मना रहा है।  साथ ही यह घटना चर्चा का विषय भी बन गई है। 

जानें पूरा मामला

ताज मामला रुड़की से सामने आया है । रुड़की के नारसन कस्बे की रहने वाली 102 वर्षीय ज्ञान देवी बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी ।  मंगलवार को अचानक ही बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया । डॉक्टर ने महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया । इस बीच परिवार वालों ने महिला के मरने की खबर सबको दे दी । और गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी । बताया जा रहा है कि महिला पूरे गांव में सबसे ज्यादा बुजुर्ग थीं । इसी बीच महिला को अचानक होश आ गया और यह देखकर सब पहले तो आश्चर्यचकित रह गए फिर परिवार समेत पूरे गांव का खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।