हल्द्वानी: गोरापड़ाव डकैती कांड के डकैतों पर SSP मंजूनाथ की ‘फुलप्रूफ रणनीति’ भारी, आज 02 और गिरफ्तार, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख और वरना कर बरामद

हल्द्वानी (नैनीताल): कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में हुई बहुचर्चित डकैती की घटना का नैनीताल पुलिस ने अनावरण किया है और इस मामले में शामिल 2 और शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई ₹1.40 लाख की नकदी, 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त एक वरना (Verna) कार बरामद की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 27 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से धर दबोचा।

जानें क्या है मामला

19 अगस्त 2026 को गोरापड़ाव स्थित किया (Kia) शोरूम के पीछे वादी नारायण दास के ऑफिस/गैरेज में 10 अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने वादी और उसके परिचितों से लगभग ₹8 लाख की नकदी, 12 मोबाइल फोन तथा सोने के आभूषण लूट लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सौंपी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में एसओजी, साइबर और क्राइम स्पेशलिस्ट की 50 से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की थी।

भेजा जेल

पुलिस टीमों की लगातार सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से इस कांड में शामिल 6 अभियुक्तों (यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक) को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों (नानकमत्ता, रामनगर, दिनेशपुर आदि) में संगीन धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं।
​बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
1. ​साहब सिंह उर्फ साबी (उम्र 27 वर्ष): निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश)। इसके पास से 1 अवैध तमंचा (315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, ₹89,700 की लूटी हुई नकदी और घटना में इस्तेमाल वरना कार (UK-08-7517) बरामद हुई।
2. ​गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी (उम्र 26 वर्ष): निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश)। इसके पास से 1 अवैध तमंचा (315 बोर), 2 जिंदा कारतूस और ₹50,300 नकदी बरामद हुई।

इनाम की घोषणा


पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने ₹2,500 के नकद इनाम की घोषणा की है।