हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भीमताल अध्यक्ष संदीप पांडे द्वारा चलाए जा रहे क्रमिक अनशन स्थल पर पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, किया समर्थन

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भीमताल अध्यक्ष संदीप पांडे द्वारा चलाए जा रहे क्रमिक अनशन स्थल पर आज प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर भी समर्थन देने पहुंचे।

कहीं यह बात

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भीमताल अध्यक्ष संदीप पांडे द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी मांगों के लिए क्रमिक अनशन स्थल पर आज प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर पहुंचे। उन्होंने जल्दी ही मांगे पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया और जल्द से जल्द शासन प्रशासन से मांग रखी और कहा कि इन मांगों को पूरा किया जाए और जल्दी ही एक डेलिगेशन मुख्यमंत्री उत्तराखंड से मिलने देहरादून कूच करेगा। कहा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत ,जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल , समेत क्षेत्रीय विधायक और नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद धरना स्थल में पहुंचकर लिखित आश्वस्त करें और एक निश्चित समय अंतराल में मांगे पूरी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में बात की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि विधानसभा सत्र खत्म होती ही देहरादून जाकर उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा, जो भी जायज मांगे हैं उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट ,प्रदेश प्रवक्ता रमेश पलड़िया,तारा दत्त  जोशी, राज्य आंदोलनकारी चंदन सिंह बिष्ट, समाजसेवी सज्जन लाल शाह , पूर्व प्रधान भाकर जीवन पलाडिया गोविंद बल्लभ पालीवाल आदि मौजूद रहे