हल्द्वानी: सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर में चोरी, चोरों ने खंगाला घर, नही मिला सोना, तो लिख गये बात

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। जो लोगों के घरों में चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में ऊंचापुल स्थित एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर में चोरों ने चोरी की। जानकारी के अनुसार ऊंचापुल में लोहरियासाल मल्ला गली नंबर 1 निवासी प्रकाश चंद्र बहुगुणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नैनीताल बैंक से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि उनके बेटे बाहर नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी रहती है। बताया कि वह पूरे परिवार को लेकर बीते 11 अप्रैल को पिथौरागढ़ गए थे। 13 अप्रैल की सुबह उन्हें किसी ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्ते के साढू को घर पर भेजा। घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान अस्त- व्यस्त था। सभी अलमारियों के दरवाजे खुले थे। ड्रेसिंग टेबल पर स्केच पेन से लिखा था कि चोरी तो की है पर सोना नहीं मिला माफ करना…।

जांच शुरू

पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे करीब 60 हजार रुपये की नकदी और कुछ चांदी के जेवर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।