हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कुछ समय पहले वनभूलपुरा में हिंसा भड़की थी। जिसमें इस हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जो हल्द्वानी उप करागार में बंद है।
तीन आरोपी अल्मोड़ा जेल शिफ्ट
जिसके बाद अब वनभूलपुरा हिंसा मामले के तीन आरोपियों को हरिद्वार और तीन को अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट किया गया है। इसकी वजह भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों हल्द्वानी जेल में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि शिफ्ट होने वाले छह आरोपी वही हैं, जिन्होंने विवाद को बढ़वा देते हुए जेल के अंदर और बाहर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। विवाद के बाद सोमवार को यह कार्रवाई की गई है। जिसमें तीन आरोपियों को हरिद्वार और तीन को अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट किया गया है।