हल्द्वानी: दो कारों की आपस में हुई जोरदार टक्कर, बनी आग का गोला, एक व्यक्ति की मौत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने भिडंत हो गई । जिससे कारों में आग लग गई।

दो कारों में टक्कर के बाद लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बीते रविवार की है। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर निवासी 35 वर्षीय विकास पुत्र लाल सिंह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग लखीमपुर में तैनात हैं। जो रविवार को अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर आई-20 कार में जा रहे थे। दूसरी ओर आल्टो कार चालक बिजगड़ा झूलाघाट पिथौरागढ़ निवासी 52 पुष्कर सिंह गोवाडी पुत्र बहादुर सिंह व उनका 22 वर्षीय बेटा मयंक गोवाडी चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। तभी दानीबंगर क्षेत्र में प्रतापपुर मोड के पास दोनों कारों में टक्कर हो गई।  जिसके बाद समय रहते घायलों को कार से बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में पिथौरागढ़ के झूलाघाट निवासी एक व्यक्ति पुष्कर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनका बेटा मयंक व उत्तरप्रदेश के लखीमपुर निवासी व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात कर्मचारी और उनकी 28 वर्षीय पत्नी ऋतु, 16 वर्षीय बेटी अनन्या, पांच वर्षीय बेटा सूरज तथा तीन वर्षीय बेटी सुरभि गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ ही हालत नाजुक बनी हुई है।