उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रहीं हैं। इसी बीच यमुनोत्री धाम से जुड़ी जरूरी जानकारी है।
हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी हेलीकॉप्टर ने यमुनोत्री धाम के हेलीपैड पर सफल लैंडिंग की। जिसके कुछ देर बाद हेलीपैड पर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर वापस देहरादून रवाना हुआ। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टी की है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम धामी आगामी 30 अप्रैल को धाम के कपाटोद्धाटन पर यमुनोत्री पहुंच सकते हैं।