अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्याल्दे में अनूप सिंह नेगी मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है।
प्रतियोगिता का समापन
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात फाइनल मुकाबले खेले गए। इस बालीवॉल टूर्नामेंट का फाइनल पांच सेटों में खेला गया। इसमें बाबा हार्डवेयर की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। जिसमे फाइनल में बाबा हार्डवेयर की टीम विजेता रही। इसने सितारगंज की टीम को सीधे सेटों में 0-3 से हरा दिया। सितारगंज की टीम उप विजेता रही। जिसके बाद विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार प्रदान किए गए।