हल्द्वानी: रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में वैभव का शानदार प्रदर्शन, जीता बेस्ट अंडर 18 का खिताब

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है‌। देहरादून में 1 दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे हल्द्वानी के वैभव पांडे ने 7 में से पांच अंक बनाकर बेस्ट अंडर 18 का खिताब अपने नाम किया।

जीती यह प्रतियोगिता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में यह एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे वैभव ने 7 में से पांच अंक बनाकर बेस्ट अंडर 18 का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी के दो राउंड में अपने से शीर्ष क्रम के वरीयता खिलाड़ियों को हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच नीरज शाह को दिया है। नीरज शाह शतरंज के स्टेट चैंपियन रहे हैं और वर्तमान में बच्चों को शतरंज की कोचिंग देते हैं।