December 7, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: चाय बनाते समय सिलेंडर का पाइप फटने से झूलसी महिला, एसटीएच में मौत

हल्द्वानी‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पौड़ी गढ़वाल निवासी महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

चाय बनाते समय हुआ हादसा-

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के बगरौती भुंडखाल निवासी महिला लीला देवी (36) पत्नी चंद्रपाल 16 अप्रैल की शाम को घर पर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर का पाइप फट गया। जिसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिस पर आनन फानन में परिजन महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से महिला को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। यहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

error: Content is protected !!