March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हरिद्वार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अंबरीश कुमार का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार के पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता अंबरीश कुमार का  निधन हो गया है। अंबरीश कुमार हरिद्वार में भाई के नाम से काफी विख़्यात थे। उनकी निधन की खबर से राजनीति जगत में शोक की लहर है।

हरिद्वार की राजनीति के स्तंभ अमरीश कुमार का निधन-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेतापूर्व विधायक अंबरीश कुमार का निधन हो गया है। अंबरीश कुमार के निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन पर हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शोक जताया है।

लंबे समय से थे बीमार-

अंबरीश कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह लगभग दो महीने मैक्स अस्पताल में भी भर्ती रह चुके थे। बीती देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंबरीश कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

हरिद्वार के अच्छे कपड़ा व्यापारी परिवार में जन्मे अंबरीश कुमार-


हरिद्वार के अच्छे कपड़ा व्यापारी परिवार में जन्मे अंबरीश कुमार ने 1971 में तभी कांग्रेस जॉइन किया था जब पूरे देश में इंदिरा गांधी से प्रभावित होकर नौजवानों ने कांग्रेस का हाथ थामा था। सालभर के भीतर ही 1972 में वे हरिद्वार के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने। कांग्रेस के प्रति झुकाव उन्हें परिवार से विरासत में मिला था। अंबरीश को राजनीति की असली शिक्षा मिली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता राजेन्द्र कुमार गर्ग से। अंबरीश कुमार को हरिद्वार की राजनीति का स्तंभ माना जाता है।