Health tips: गुड़ और चने खाने से मिलते हैं अद्भुत फायदें, हैरत में डाल देंगे फायदें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। चने सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, और जब साथ में गुड़ का सेवन किया जाता है तो इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। गुड़ और चना खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर किया जा सकता है। गुड़ एंटी-ऑक्सिडेंट और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं। तो वहीं चना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर व विटामिन-बी सहित कई अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। रोजाना गुड़ और चना खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं गुड़ और चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं।

🔵आइए जानें गुड़ और चने खाने के फायदे-

📌आयरन का अच्छा स्रोत-

गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो महिलाओं में खून की कमी को पूरा करता है। काला चना अगर रात में भिगोकर सुबह खाते हैं तो प्रचूर मात्रा में आयरन मिलता है। इसके बाद आपको आयरन की गोलियां खाने की जरूरत नहीं पड़ती। गुड़ और चना दोनों साथ भी खाए जा सकते हैं। एक मुट्ठी चना रोज खाएं।

📌दिल को स्वस्थ रखने में मददगार-

गुड़ और चने का एक साथ सेवन करने से दिल से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा हो सकता है। इसमें पोटैशियम होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। गुड़ रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, इसकी पोटेशियम सामग्री शरीर में एसिड के स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चूंकि चने में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसलिए यह दिल को स्वस्थ रखता है।

📌दांत मजबूत होते हैं-

गुड़ के साथ चने का सेवन करने से दांतों को मजबूती मिलती है। इसमें में मौजूद फास्फोरस आपके दांतों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। हर 10 ग्राम गुड़ में 4 मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है और चना में 168 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम होता है। मानव शरीर में फास्फोरस की न्यूनतम आवश्यकता 700 मिलीग्राम है। हड्डियों की मजबूती को अधिकतम करने के लिए फास्फोरस की आवश्यकता होती है।

📌मोटापा कम करता है-

चने में फैट को कम करने वाले मॉलिक्यूल्स होते हैं। जिनसे वजन कम होता है। इसके अलावा चने में आयरन, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

📌दिमाग तेज होता है-

याददाश्त बढ़ाने के लिए विटामिन बी6 जरूरी है। चना और गुड़ का मिश्रण विटामिन बी6 से भरपूर होता है और आपके दिमाग के कामकाज में सुधार करता है। यह आपके शरीर को हार्मोन सेरोटोनिन बनाने में भी मदद करता है जो मूड और नॉरपेनेफ्रिन को नियंत्रित करता है जो आपको तनाव से निपटने में मदद करता है।

📌पाचन में मददगार-

घर में रहने के कारण महिलाएं की फिजिकल एक्टिविट बहुत कम हो जाती है। जिससे उनके शरीर का वजन तो बढ़ता ही है साथ ही पाचन भी बिगड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए भुने हुए चने में प्याज, लहसुन और हल्का नमक डालकर खाने से पाचन ठीक रहता है। गुड़ भी इसके बाद खाया जा सकता है। इसके अलावा चना खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

📌कब्ज से राहत-

अधिकतर लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है और गुड़ और चने का मिश्रण इस समस्या को कम करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपके चयापचय में सुधार करता है और पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसकी फाइबर सामग्री पाचन को बेहतर बनाती है। गुड़ आपके शरीर में पाचक एंजाइम को सक्रिय करता है जो मल त्याग को उत्तेजित करता है कब्ज से राहत दिलाता है।