उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं अब द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है।
शीतकाल के लिए बंद कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित पंचकेदारों में प्रतिष्ठित, द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बीते कल सुबह(20 नवंबर) को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भगवान मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली देव निशानों और स्थानीय वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच प्रथम पड़ाव गौंडार के लिए प्रस्थान हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।