Health Tips: भूलकर भी इन बर्तनों में न बनाएं खाना, शरीर को हो सकतें हैं भारी नुकसान, जानें कौन से बर्तनों का करें इस्तेमाल

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। अच्छी लाइफस्टाइल हर कोई चाहता है। लेकिन बदलती जीवनशैली से हमारी लाइफस्टाइल के साथ सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। सेहत के लिए हमें खाना खाने से लेकर बनाने के बर्तनों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज इसी संबंध में हम आपको जानकारी देंगे।

तांबे के बर्तन

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तांबे के बर्तन में खाना नहीं बनाना चाहिए। तांबे के बर्तन में पानी पीना और खाना खाना सुरक्षित माना जाता है लेकिन इस धातु को तेज तापमान पर गर्म करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आग पर तेज प्रतिक्रिया देता है। हाई हीट पर तांबे के बर्तन में नमक और एसिड मिलने से कई तरह के केमिकल बनने लगते हैं। अगर तांबे के बर्तन को ठीक से नहीं रखा गया है तो यह खाने को जहरीला बना सकता है।

एल्युमिनियम के बर्तन

एल्युमीनियम तेज तापमान को जल्दी अवशोषित करता है और काफी मजबूत होता है। हालांकि गर्म होने पर एल्युमीनियम एसिड वाले फूड आइटम्स जैसे टमाटर और सिरका के साथ प्रतिक्रिया करता है। धातु का ये रिएक्शन खाने को विषाक्त बना सकता है। इसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है और मिचली भी महसूस हो सकती है। एल्युमिनियम एक भारी धातु है जो धीरे-धीरे आपके खाने में प्रवेश कर जाती है। एल्युमीनियम के बर्तनों को लगातार इस्तेमाल करने से कई तरह की गंभीर शारीरिक समस्याओं जैसे लिवर डिसऑर्डर, कब्ज, पैरालिसिस या लकवा, मस्तिष्क विकारों आदि को बढ़ा सकता है।

पीतल के बर्तन

“तांबा और जिंक के मिश्रण से पीतल बनता है। कभी-कभी पीतल के बर्तन में खाना पकाया जा सकता है। अगर कम मात्रा में कॉपर या जिंक का सेवन किया जाता है, तो शरीर के लिए सही रहता है। शरीर को कॉपर और जिंक की जरूरत होती है। लेकिन, अगर रोजाना पीतल के बर्तन में पका खाना खाया जाएगा, तो इससे शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आपको पीतल के बर्तनों में पका खाना खाने से परहेज करना चाहिए। ”

हेल्दी रहने के लिए इन बर्तनों में पकाएं खाना

इसके अलावा मिट्टी के बर्तन अन्य बर्तनों की तुलना में बेस्ट है। इससे सेहत को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। लोहे के बर्तन में बना भोजन खाने से शरीर की शक्ति बढ़ती है. लोहे में आयरन, फॉलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो खून बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं स्टील के बर्तन न तो गर्म से क्रिया करते हैं और न ही ठंड से कोई क्रिया करते हैं। इसलिए इस बर्तन का न तो कोई नुकसान है और न ही कोई फायदा होता है। इसके अलावा वहीं आयरन के बर्तन में खाना बनाना हेल्थ के लिए बेस्ट होता है। यह अन्य कुकवेयर यूटेंसिल के मुकाबले सबसे अधिक स्वास्थ्य लाभ देता है। ऐसे में आप स्टेनलेस स्टील के बर्तन, मिट्टी के बर्तन, आयरन के बर्तन में खाना पका कर खा सकते हैं।

अस्वीकरण: हमारे द्वारा दिया गया लेख सूचना के आधार पर है। अधिक जानकारी के लिए सलाह अवश्य ले।