आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। उम्र के अनुसार व्यक्ति की हड्डियों की मजबूती और घनिष्टता धीरे धीरे कम होने लगती है। कुछ मामलों में ये कमज़ोर और नाज़ुक बनती जाती हैं और इस स्थिति को ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है। अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण दिखते हैं और लगता है कि ये बहुत ज़्यादा गंभीर हो गया है तो आपको एक सख्त आहार और एक नियंत्रित जीवनशैली बनाने की ज़रूरत है जिसकी मदद से ये बिमारी कम हो सके।
👉🌟आइए जानें-
🍭सेब का सेवन-
रोज़ाना एक सेब खाने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या रूकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जैसे पोलीफेनोल्स और फ्लवोनोइड्स जो कि हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार फ्लेवनॉइड्स जिसे फ्लोरिड्जिन कहा जाता है ये सेब में मौजूद होता है जो महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षणों से बचाता है और हड्डियों की घनिष्टता को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही सेब बोरोन से समृद्ध होता है जो कैल्शियम को शरीर में रोक कर रखता है जो हड्डियों और मांसपेशियों दोनों के लिए बेहद ज़रूरी है। सेब को आप छीलकर खाने की बजाए छिलके के साथ खाएं।
🍭नारियल का तेल-
एक रिसर्च के अनुसार अपने आहार को नारियल के तेल के साथ मिलाकर खाने से एस्ट्रोजेन की कमी से होने वाली हड्डियों के नुकसान को रोका जा सकता है। नारियल के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों के ढांचें को नियंत्रित करके रखते हैं और हॉर्मोन्स में आने वाले बदलाव की वजह से हड्डियों को पहुंचने वाले नुकसान से भी बचाता है। इसके साथ ही ये तेल शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम को अवशोषित करने में मदद करता है। ये दो आवश्यक पोषण तत्व हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने को नियंत्रित रखने में बेहद ज़रूरी हैं।
🍭बादाम का दूध-
बादाम के दूध में बहुत ही उच्च मात्रा में कैल्शियम होता है और ये ऑस्टियोपोरोसिस के लिए बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय है। इसके साथ ही इसमें फ्लवोनोइड्स होते हैं जो शरीर से अत्यधिक फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। जिसकी मदद से आपको ऑस्टियोपोरोसिस से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, मैगनीस और पोटैशियम होता है जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।
🍭तलीय मछली-
फैटी फिश यानी तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं। साथ ही फैटी फिश को विटामिन डी और कैल्शियम का स्त्रोत माना जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
🍭ड्राई फ्रूट्स खाएं-
ड्राई फ्रूट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर बादाम के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही दिमाग भी तेज होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटमिन-डी पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभदायक होते हैं।
🍭अनानास है फायदेमंद-
अनानास में मैगनीस है जो कि ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज और उसे रोकने में बेहद मदद करता है। मैगनीस की कमी हड्डियों को खराब कर देती है और इससे हड्डियों को नुकसान पहुंचने लगता है। इस कारण हड्डियों की घनिष्ठता कम होने लगती है और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या पनपने लगती है।
🍭सोयाबीन खाएं-
विशेषज्ञों की मानें तो सोयाबीन में प्रोटीन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए अपनी डाइट में सोयाबीन जरूर शामिल करें।