Health tips: गर्मियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाएं यह ग्रीन सलाद, जानें फायदें

आज हम आपको स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। गर्मियां कई स्वादिष्ट और रस भरी चीजें मार्केट में आ जाती हैं। ये न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं बल्कि आपको कई तरह की परेशानियों से दूर रखता हैं। गर्मियों में सलाद का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। सलाद का सेवन करने से आप न सिर्फ खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं बल्कि कई शारीरिक समस्‍याओं को भी दूर रख सकते हैं।‌ सलाद आपके गट स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आपकी इम्यूनिटी भी आपके गट से जुड़ूी हुई है। ऐसे में आपको सलाद को अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। हम यहां आपको सलाद लेने के कुछ फायदों के बारे में बताएंगे।

जानें ग्रीन सलाद के फायदे-

कम करता है वजन-

अगर आप भी अपने बढ़ते मोटापे से परेशान हैं, तो ग्रीन सलाद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

आंखों के लिए फायदेमंद-

गाजर को सलाद का हिस्सा जरूर बनाएं। यह आंखों की रोशनी में सुधार लाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भी भरपूर होता है, जो मधुमेह, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से आपका बचाव करते हैं।

पाचन होता है बेहतर-

ग्रीन सलाद में मिनरल्स, विटामिन्स, फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को सेहतमंद रखने के साथ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद-

ग्रीन सलाद को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन सलाद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

पानी की आपूर्ति करता है-

गर्मियों के मौसम में सलाद का सेवन आपके शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है।‌इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब सलाद खाएं। ये आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रखता है और थकान दूर करता है।‌ साथ ही इससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

रक्त संचार होता है संतुलित-

ग्रीन सलाद व सलाद आपके रक्त संचार को भी संतुलित रखने में मदद कर सकता है। वहीं इसकी मदद से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन भी बाहर निकले हैं। इसलिए शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सलाद बेहतर है।

फलों का सलाद‌ होता है फायदेमंद-

फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में गर्मियों के मौसम में आप फलों के सलाद का सेवन भी कर सकते हैं। फलों के सलाद को आप तरबूज, खरबूजा, अनार, आम, केला, पपीता आदि मौसमी फलों से तैयार कर सकते हैं। इससे जहां शरीर को कई तरह के पोषक तत्‍व मिलेंगे, वहीं शरीर में पानी की कमी भी दूर होगी।