उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज शनिवार और कल रविवार को भारी बारिश के चेतावनी अलर्ट को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है।
दिए यह निर्देश
जिस पर प्रदेश में बिगड़ते मौसम के पूर्वानुमान के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों (DM) और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और ऐहतियाती कदम उठाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सीएम ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में मौसम विभाग ने ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, वहां विशेष चौकसी बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव (SDRF/NDRF) की व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त रखी जाएं। सीएम धामी ने सभी जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों को 24×7 एक्टिव मोड में रखने के आदेश दिए हैं।