आईपीएल का सीजन चल रहा है। आईपीएल का लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। हर उम्र के लोग क्रिकेट के दीवाने है। वहीं इन दिनों आईपीएल के साथ ड्रीम-11 में भी बड़ी संख्या में लोग अपनी टीम बना रहें हैं और करोड़पति बन रहें हैं।
छात्र गौरव ने जीते इतने करोड़ रूपये
एक ऐसा ही मामला बिलासपुर से सामने आया है। यहां कुछ दिनों पहले एक बारहवीं के छात्र की किस्मत चमक गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक छात्र ने ड्रीम-11 ऐप के जरिये तीन करोड़ जीते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं के स्टूडेंट गौरव राणा ने महज सौ रुपये खर्च करके ड्रीम-11 क्रिकेट टीम पर टीम बनाई थी। दिल्ली और गुजरात के बीच हुए मैच में टीम बनाई थी। जिसमें उसका पहला रैंक निकला।
परिवार में खुशी की लहर
जिसके बाद जब छात्र को जीत का मैसेज मिला तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ तब परिजनों ने ग्राम प्रधान को साथ लेकर बैंक में जाकर बात की। जब बैंक ने कर्नफर्म किया तो उन्हें यकीन हुआ। जिसके बाद से परिवार में खुशी का माहौल है। गौरव के पिता छोटी सी फोटोग्राफर की दुकान चलाते है।