एतिहासिक पल: पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य व भव्य प्रतिमा का किया अनावरण, जानें खासियत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया।

पीएम ने किया अनावरण

यह पल बेहद ऐतिहासिक रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम ने भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसी दौरान उन्होंने रामायण थीम पार्क गार्डन का भी उद्घाटन किया, एक विशेष डाक टिकट और स्‍मृति सिक्का जारी किया। साथ ही पीएम ने मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। यह कार्यक्रम मठ की 550वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के दौरान हुआ।

इतने फीट ऊंची है प्रतिमा

रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवान राम की यह प्रतिमा 77 फीट ऊंची है। यह प्रतिमा कांसे से बनी है। इस प्रतिमा को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी एस सुतार ने बनाया है।