4,109 total views, 2 views today
एक बेहद ही खौफनाक घटना वाली खबर सामने आई है। यह खबर मिजोरम के लुंगलेई जिले से सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मानव बम से उड़ा दिया।
झगड़े की वजह से शख्स ने अपनी पत्नी को आत्मघाती हमले में उड़ाया-
जानकारी के अनुसार मिजोरम मिजोरम के लुंगलेई जिले में चन्मारी लेंग स्थित HPC (हाई पॉवर कमिटी) ऑफिस के सामने यह घटना हुई। यह मार्केट का एरिया है, जहां बुजुर्ग महिला तलांग थियांगलिमि 61 वर्ष सब्जी की दुकान लगाती थी। उसकी बेटी भी पास में ही एक अलग स्टाल लगाती थी। तभी महिला का पूर्व पति रोहिंगलियाना 62 वर्ष दोपहर में दुकान पर आया। उसने महिला से एक स्थानीय सिगरेट मांगी। जिस पर महिला ने आपत्ति जताई। सिगरेट जलाने के बाद शख्स तबीयत खराब होने की बात करने लगा। वह कहने लगा कि मुझे चक्कर आ रहा है, उसकी मंशा कोई भांप पाता इससे पहले ही आरोपी शख्स महिला से लिपट गया और ट्रिगर दबा दिया। जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही पति की अस्पताल में मौत हो गई।
कुछ महीने पहले हुआ था दोनों का तलाक-
इस घटना के बाद बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि वह शख्स, महिला का दूसरा पति था। लेकिन एक साल से दोनों साथ नहीं रह रहे थे। कुछ महीने पहले दोनों का तलाक भी हो चुका था। इस बात से वह महिला से बहुत नाराज भी था।
More Stories
हल्द्वानी: चोरी के लिए बनाया प्लान, अंजाम देने से पहले ही हो गए गिरफ्तार
अल्मोड़ा: पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम ने नगर में चलाया “भिक्षा नही शिक्षा दें” जनजागरुकता अभियान
अल्मोड़ा: पर्वतीय क्षेत्र की जनता प्राधिकरण लागू होने से परेशान, डीडीए समाप्ति को लेकर समिति का धरना प्रदर्शन जारी