देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत अब अपना खुद का ब्राउज़र तैयार कर रहा है।
देश की आईटी कंपनियों को अपना ब्राउजर बनाने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के समय में इंटरनेट का काफी महत्व बढ़ गया है। जिसमे हम माइक्रासॉफ्ट, गूगल क्रॉम और मोजिला फायरफॉक्स जैसे वेब ब्राउजर्स की मदद से जरूरी जानकारी लेते हैं। पूरी दुनिया में इन ब्राउजर्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद अब इन ब्राउजर्स को टक्कर देने के लिए भारत खुद का ब्राउज़र तैयार करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भारत सरकार देश की आईटी कंपनियों को अपना ब्राउजर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। जिस पर सरकार ने एक वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज कंप्टीशन का आयोजन भी किया था। जिसमे देश भर की तमाम आईटी कंपनियों, इनोवेटर्स और डेवलपर्स को आमंत्रित किया गया था।
यह रहें विजेता
जिनमें से तीन विजेता चुने गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विजेताओं के नामों की घोषणा की है। इसमें पहला स्थान Zoho को मिला। वहीं पुरस्कार राशि एक करोड़ रुपये की दी गई है। दूसरा स्थान Ping को मिला। जिसे 75 लाख रुपए की इनामी राशि दी गई है। तीसरा स्थान Ajna को मिला। जिसे पुरस्कार के रूप में 50 लाख रुपये मिले। वहीं अगर भारत अपना स्वदेशी ब्राउजर बनाने में कामयाब हो जाती है। तो डाटा सुरक्षा और गोपनीयता के मानकों का भी पालन किया जाएगा। इससे डेटा लीक होने का कोई खतरा नहीं रहेगा। सरकार की इस पर लगातार नजर बनी रहेगी।