जरूरी अपडेट: क्वारब में अब 15 मई तक रात में बंद रहेगा यातायात, यह रहेगा विकल्प मार्ग

जरूरी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब में हो रहे भूस्खलन के कारण रात में वाहनों की आवाजाही को प्रशासन ने 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

आवाजाही पर प्रतिबंध आगे बढ़ाया

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर एक बार फिर रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक बढ़ा दी गई है। अब एक से 15 मई तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच एनएच पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रात के समय खतरे को देखते हुए अब प्रशासन ने फिर से आदेश जारी कर 15 मई तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने गुरुवार को आदेश जारी किए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि क्वारब में लगातार हो रहे भू-स्खलन को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है।

विकल्प मार्ग

इस दौरान विकल्प के रूप में अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक- मोटरमार्ग और खैरना- रानीखेत-मोटर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।