IND vs AUS: बारिश हुई मेहरबान, रद्द हुआ आखिरी मुकाबला, भारत ने सीरीज 2-1 से जीती

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में पाँचवे T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में बारिश के कारण मैच रद्द हो गया।

भारत ने जीती सीरीज

इसके साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज जीत‌ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। खेल उस समय रोका गया जब भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना लिए थे। खेल रोके जाने के समय भारत का स्कोर 52/0 था। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 23 जबकि शुभमन गिल ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। इसके साथ ही अब इस सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीत ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के लिए अगर कोई टीम सबसे बड़ी चुनौती है, तो वो भारतीय टीम है। पिछले चार साल के टी20 के आंकड़ों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पिछले चार साल में घर में या फिर विदेश में खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में सिर्फ 4 सीरीज हारी है। इन चार सीरीज में तीन बार ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इंग्लैंड ने एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है।

भारत टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश फिलिप, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडम जैम्पा, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, बेन ड्वारशुइस।