क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के बाद अब टी20 का रोमांच शुरू हो गया है
06 अक्टूबर से हुआ आगाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रविवार को खेला गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 सीरीज में खेल रहीं हैं। भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला बीते कल 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी टी20 में बांग्लादेश को 133 रन से हराया। इसके साथ ही टीम ने सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा जमाया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच के दौरान अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे तेज 100, 150, 200 और 250 रन पूरे किए।
भारत टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
बांग्लादेश टीम
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, मेंहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।