October 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

भारत मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में बंगलादेश की यात्रा में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध -राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को ढाका में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीयों के दिल में बांग्लादेश का खास स्थान है। हमारा एक अनोखा घनिष्ठ संबंध है और यह सदियों पुराने नातेदारी, साझा भाषा और संस्कृति पर आधारित है।

भारत मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में बंगलादेश की यात्रा में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में बंगलादेश की यात्रा में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है, जैसे-जैसे आप अधिक समृद्धि की ओर बढ़ते हैं, आपके साथ भागीदारी करता है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसे बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा होगा जो इस देश के मुक्ति आंदोलन से उभरे मूल्यों का प्रतीक है। उन्हें विश्वास है कि 1971 में रक्त और बलिदान से बना यह बंधन भविष्य में दोनों राष्ट्रों को एक साथ जोड़े रहेगा।

महान बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेशी नागरिकों के संघर्ष को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वह अत्याचार से मुक्ति पाने के लिए लोगों द्वारा किए गए महान बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। विकट परिस्थितियों से लड़ने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने के उनके अदम्य साहस को हम सलाम करते हैं।

ऐतिहासिक रमना मंदिर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बंधन का प्रतीक

पाकिस्तानी सेना की ओर से ध्वस्त किए गए काली मंदिर के उनके द्वारा उद्घाटन पर राम नाथ कोविंद ने कहा कि ऐतिहासिक रमना मंदिर भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बंधन का प्रतीक है।

error: Content is protected !!