भारत ने सैफ अंडर-19 महिला फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने कल ढाका में अपने अंतिम ग्रुप मैच में नेपाल को एक-शून्य से हराया। प्रियंका देवी ने 66वें मिनट में गोल कर भारत को विजय दिलाई।
भारतीय टीम ने नेपाल को कडी चुनौती दी
एकजुट भारतीय टीम ने नेपाल को कडी चुनौती दी। नेपाल ने मैच को जीतने के लिए कडा संघर्ष किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। खिताबी मुकाबला बुधवार को होगा।
ग्रुप के मुकाबलों में भारत, बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।
More Stories
एक और उपलब्धि जुड़ेगी इसरो के नाम, चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 के बाद भेजेगा तीसरा मिशन, शुक्र पर खोज का है प्लान
दुखद: उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी
दुखद: भारत में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का 98 साल की उम्र में निधन