भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने बनाया नया रिकॉर्ड, एनसी क्लासिक 2025 में जीता स्वर्ण पदक, फेंका इतना मीटर थ्रो

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय भालाफेंक स्टार व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है।

जीता गोल्ड मेडल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एनसी क्लासिक 2025 का खिताब जीता है। नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक 2025 में 86.18 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने अपने पहले प्रयास में फाउल किया और 82.99 मीटर की थ्रो के साथ बोर्ड पर पहुंचे। वे श्रीलंका के रुमेश पथिरगे के 81.90 मीटर के प्रयास को बेहतर करते हुए स्टैंडिंग के शीर्ष पर पहुंच गए। केन्या के जूलियस येगो ने चौथे प्रयास में 84.51 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 80.10 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।