दुनिया के दसवें सबसे ऊंचे पर्वत माउंट अन्नपूर्णा पर गहरी दरारों में गिरे एक भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू के लिए खोज और बचाव अभियान चल रहा है। अनुराग सोमवार को शिविर तीन से उतरते समय करीब छह हजार मीटर नीचे गिरने के बाद लापता हो गए हैं।
कार्बन डाइऑक्साइड डिटेक्टर वाला एक हेलीकॉप्टर भी तलाशी अभियान के लिए किया गया तैनात
वह सतत विकास लक्ष्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्वत शिखर पर चढ़ रहे थे। स्थानीय शेरपा तलाशी लेने के लिए उतरे हैं। कार्बन डाइऑक्साइड डिटेक्टर वाला एक हेलीकॉप्टर भी तलाशी अभियान के लिए तैनात किया गया है। इस बीच, माउंट अन्नपूर्णा में आठ हजार 91 मीटर की ऊंचाई पर सोमवार रात लापता हुई दो भारतीय पर्वतारोहियों बलजीत कौर और अर्जुन वाजपेयी को नेपाली बचावकर्ताओं ने बचा लिया।
पर्वतारोही बलजीत कौर को जिंदा बचाया गया
माउंट अन्नपूर्णा पर शिविर चार के ऊपर लापता हुई भारतीय महिला पर्वतारोही बलजीत कौर को सात हजार तीन सौ 63 मीटर की ऊंचाई पर जिंदा बचा लिया गया है, जबकि अर्जुन बाजपेयी जो शिखर बिंदु से नीचे उतरते समय अस्वस्थ हो गए थे, उन्हें शिविर चार से बचाया गया है।