भारत के दिग्गज क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, किया संन्यास का ऐलान, 103 टेस्ट में लगाए 19 शतक, शानदार है क्रिकेट करियर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर है। भारत के दिग्गज क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने आज रविवार (24 अगस्त) को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- भारत की जर्सी पहनना, भारत का राष्ट्रागान गाना और हर बार फील्ड पर उतरने के साथ अपना बेस्ट देने का जज्बा, उन सभी को शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता है। वो सब मेरे लिए मायने रखते हैं। लेकिन, हर अच्छी चीज का अंत आता है। मैंने भी क्रिकेट के सभी प्रारुपों से रिटायर होने का फैसला लिया है।

20 साल का करियर

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैचों में 19 शतक लगाए। पुजारा ने 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। उनके बल्ले से 35 अर्धशतक भी निकले। 20 साल में उन्होंने 278 फर्स्ट क्लास मैच, 130 लिस्ट ए और 71 T20 मुकाबले खेले हैं। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2023 में खेला। चेतेश्वर पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में साल 2005 में अपना पहला मैच खेला था।