देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल जीता है।
जीता यह मेडल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। जिसमें दोनों खिलाड़ी ने भारत का परचम लहराया है। मेंस डबल्स में इस जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सेमीफाइनल में चेन बो यांग और लियू यी की चीनी जोड़ी ने सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी को 62 मिनट में 21-19, 18-21, 21-12 से हरा दिया। वहीं इसके साथ ही चीनी जोड़ी ने फाइनल में जगह बना ली। सात्विक-चिराग को ब्रॉन्ज मेडल पर संतोष करना पड़ा। हालांकि दोनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिस पर मेंस डबल्स में इस जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
कोई प्राइम मनी नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक सात्विक-चिराग को बॉन्ज मेडल जीतने पर इनाम के रूप में कोई प्राइम मनी नहीं मिली है। बताया है कि इस चैंपियनशिप में कोई प्राइज मनी नहीं रखी गई है, बल्कि जीतने वाले खिलाड़ियों को पॉइंट्स दिया जाता है। इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंपनियां इनको स्पॉन्सरशिप देती हैं।