इंदौर: कल 2 अक्टूबर को सजेगी ‘दिवाली धमाका’ शॉपिंग प्रदर्शनी, दस्तूर गार्डन में खरीदारी पर मिलेंगे सोने-चांदी के उपहार

​इंदौर: आगामी दिवाली त्योहार को लेकर शहर में खरीदारी का उत्साह बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में ‘अरच्चीज एंड गुर्बानी एग्जिबिशन’ द्वारा आगामी 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को स्कीम 71, रिंग रोड स्थित दस्तूर गार्डन में एक भव्य ‘दिवाली धमाका’ शॉपिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
​
दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार जिसमें सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होने वाली इस एकदिवसीय प्रदर्शनी में आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को दिवाली की संपूर्ण खरीदारी का एक ही स्थान पर विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करना है। इस प्रदर्शनी में आगंतुकों को एक ही छत के नीचे ट्रेडिशनल और ट्रेंडी फैशन वेशभूषा, डिजाइनर ज्वेलरी, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, होम डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और लजीज फूड स्टॉल्स का विशाल और आकर्षक कलेक्शन देखने को मिलेगा।

​खरीददारी पर फ्री गिफ्ट

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आयोजकों द्वारा विशेष ऑफर्स का ऐलान किया गया है। जिसमें
• ​₹5,000 की खरीदारी पर: फ्री अट्रैक्टिव गिफ्ट
• ​₹10,000 की खरीदारी पर: फ्री सिल्वर कॉइन (चांदी का सिक्का)
• ​₹20,000 की खरीदारी पर: विशेष गोल्ड गिफ्ट
​
​देखें संपर्क

खरीदारी के साथ-साथ आने वाले मेहमानों के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच ‘फ्री गरबा’ सेशन आयोजित होगा, जबकि शाम 5 से 6 बजे तक ‘फ्री तंबोला’ गेम का आयोजन किया जाएगा।
​आयोजन व स्टॉल बुकिंग से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9770360965 या 9893755109 पर संपर्क किया जा सकता है।