April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मंहगाई की मार: आज पेट्रोल- डीजल के दामों में फिर हुआ इजाफा

देश में पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। आज हफ्ते के चौथे दिन शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई।

पेट्रोल- डीजल के दामों में आज भी हुई बढ़ोत्तरी–

घरेलू तेल कंपनियों ने शुक्रवार यानि आज पेट्रोल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी की हैं। डीजल कई शहरों में 110 रुपये के पार और पेट्रोल 120 के पार पहुंच चुका है। आज पेट्रोल और डीजल में 35 पैसे तक दाम बढ़े हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।