आज के समय में सोशल मीडिया का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। जिसमें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं इंस्टाग्राम की।
बेहतर मिलेगी यह सुविधा
इंस्टाग्राम के नये फीचर की हम बात कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टाग्राम ने आधिकारिक तौर पर एक नए टेलीविजन-फोकस्ड एप्लिकेशन यानी इंस्टाग्राम फॉर टीवी ऐप का ऐलान किया है। इस फीचर में आप शॉर्ट वीडियो कंटेट को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। इसे स्मार्ट टीवी के लिए डिजाइन किया गया है। यह नया ऐप फिलहाल रील्स पर फोकस्ड है। हालांकि कंपनी ने कन्फर्म किया है कि और भी फीचर्स जल्द ही जोड़े जाएंगे। इसके बारे में about.instagram.com पर सारी घोषणा की गई है। जिसमें बताया गया है कि ये टीवी ऐप कैसे काम करेगा।
दी यह अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टाग्राम फॉर टीवी टेस्टिंग फेज के तहत केवल युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) में उपलब्ध है। यह ऐप चुनिंदा अमेजन फायर टीवी डिवाइसेज पर उपलब्ध है और इंस्टाग्राम का कहना है कि आने वाले महीनों में इसका एक्सपेंशन धीरे-धीरे और ज्यादा प्लेटफार्मों और क्षेत्रों में होगा।