December 6, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आईपीएल 2022 में कोरोना की मार: आज यहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच, देखें शेड्यूल

आज 20 अप्रैल 2022 है। यह आईपीएल 2022 का 15वां सीजन है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज 26 मार्च से हो गया है। इस बार 2 नई टीमें आईपीएल का हिस्सा हैं। ऐसे में इस बार लीग मैचों के दौरान कुल 70 मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल में कोरोना की मार-

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज 20 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 32वां मुकाबला खेला जाना था। दरअसल, मिचेल मार्श सहित दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोरोना वायरस के कुल पांच केस मिले हैं। ऐसे में अब इस मैच का वेन्यू बदल दिया गया है। पहले के शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब के बीच मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह टीम भिड़ेगी-

आज 20 अप्रैल 2022 को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच, आईपीएल 2022 का 32वॉ मैच खेला जायेगा, जो भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा और इस मैच का टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले 7 बजे किया जायेगा।

error: Content is protected !!