आज 20 जुलाई 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन यही भागदौड़ आपको सफलता की नई दिशा भी दिखाएगी। कुछ बड़ा करने का उत्साह बना रहेगा, हालांकि जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। भाई की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए समय रहते ध्यान देना बेहतर रहेगा। यदि कहीं यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन नई खुशियां लेकर आ सकता है। यदि लंबे समय से घर या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे थे, तो उसके पूरे होने के संकेत हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा। किसी यात्रा या कार्यक्रम के दौरान ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज छोटे-छोटे प्रयास आपको बड़ी सफलता की ओर ले जा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन मेहनत में कोई कमी न आने दें। जरूरत पड़ने पर किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, क्योंकि आपको पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों की सहायता करने की भावना आपके व्यक्तित्व को और निखारेगी। अपनी प्राथमिकताओं को सही ढंग से तय करेंगे, तो दिन और भी सफल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन राहत और सफलता लेकर आ सकता है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपके पक्ष में परिणाम आने की संभावना है। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। परिवार में विवाह या किसी शुभ कार्य की चर्चा से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से बात रखने पर हर समस्या का समाधान निकल आएगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपकी वाणी और व्यवहार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आय और खर्च के बीच सही तालमेल बनाकर चलेंगे, तो भविष्य सुरक्षित रहेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है, इसलिए खुद पर ध्यान दें। किसी भी काम में लापरवाही आपकी मेहनत पर असर डाल सकती है। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई अड़चन दूर होने से खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। पुराने विरोधी भी आज आपके प्रति नरम रुख अपना सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी माहौल को और भी आनंदमय बना देगी। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और किसी करीबी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नया वाहन खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज धन और खुशहाली में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। आज किस्मत आपके पक्ष में दिखाई दे रही है और तरक्की के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में शानदार सफलता मिलने के संकेत हैं। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे परिवार का माहौल और आरामदायक बनेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और काम को लेकर संतुष्टि महसूस होगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगी। विदेश से जुड़े व्यापार में सावधानी बरतने की जरूरत है। माताजी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे आप पूरी निष्ठा से निभाएंगे। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के संकेत हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज अचानक मिलने वाला कोई लाभ आपका दिन खास बना सकता है। संपत्ति या पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। नए अवसरों को अपनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। कामकाज में बदलाव सोच-समझकर करें, क्योंकि यही भविष्य की सफलता की नींव बनेगा। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में प्रेम और अपनापन बना रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आज धैर्य और संयम आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। छोटे बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून और खुशी देगा। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें समाधान मिलने के संकेत हैं। नया काम शुरू करने का विचार आगे बढ़ सकता है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा लेकर आएगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। कोई सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है, खासकर अविवाहित लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम और सहयोग की भावना रिश्तों को मजबूत बनाएगी। दिखावे में आकर खर्च करने से बचें। संतान की पढ़ाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आया है। आज का दिन सम्मान, उपलब्धि और सफलता लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और किसी पुरस्कार या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बड़ों की सलाह आपके लिए सही मार्गदर्शन साबित होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।