उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अगले दो दिन प्रदेश में आपदा के लिहाज से भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। सोमवार को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर में आरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।