आज 01 अप्रैल 2022 है। यह आईपीएल 2022 का 15वां सीजन है। वही लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को आईपीएल-2022 का 7वां मैच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ की सीजन में यह पहली जीत रही। वहीं चेन्नई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
यह टीम भिड़ेगी-
आईपीएल 2022 के 8वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी। ये टूर्नामेंट में कोलकाता का तीसरा मैच होगा, जबकि पंजाब किंग्स का दूसरा मैच होगा।
समय अवधि-
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली पारी शाम 07:30 बजे शुरू होगी।