May 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आईपीएल 2022: आज‌ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोचक मुकाबला, देखें शेड्यूल

 2,804 total views,  2 views today

आज 12 मई 2022 है। यह आईपीएल 2022 का 15वां सीजन है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज 26 मार्च से हो गया है। इस बार 2 नई टीमें आईपीएल का हिस्सा हैं। ऐसे में इस बार लीग मैचों के दौरान कुल 70 मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल में आज का मैच-

आईपीएल के इस 15वें सीजन में अब आईपीएल 2022 का 59वां मैच खेला जायेगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच होगा। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं।

यह टीम भिड़ेगी-

आईपीएल-2022 में यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा।