क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
चेन्नई ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को उनके घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में 8 विकेट से हरा दिया। यह सीजन में चेन्नई की पांचवीं जीत रही, जिसमें संजू सैमसन ने अहम योगदान दिया। चेज करते हुए संजू ने 52 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके बाद चेज के लिए उतरी चेन्नई ने सिर्फ 17.3 ओवर में 159/2 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज 6 मई 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। जो राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।