IPL 2026: दिल्ली की ‘रॉयल’ जीत: राजस्थान को हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

दिल्ली ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखा है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए, इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। दिल्ली की जारी सीजन में ये छठवीं जीत है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने इतने ही मुकाबले गंवा दिए हैं।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित हो रहे हैं। जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आज आईपीएल 2026 मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होना है। हैदराबाद के खाते में 12 मैच में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ पांचवें नंबर पर है।