आज 21 जनवरी 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1793: फ्रांसीसी क्रांति के दौरान लुई सोलहवें को गिलोटिन द्वारा फांसी दी गई।
📗📗1924: रूस में सोवियत नेता व्लादिमीर लेनिन का निधन।
📗📗1945: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फौज से जुड़े रास बिहारी बोस का निधन।
📗📗1972: पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को भारत के पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
📗📗1976: पहली बार वाणिज्यिक कॉनकॉर्ड उड़ान ने पेरिस और लंदन से उड़ान भरी।
📗📗1986: भारतीय फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म।
📗📗2008: भारत ने इज़राइल का जासूसी सैटेलाइट सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।