नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। एविएशन सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है।
इतने पदों पर भर्ती
जिसमें कुल 389 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फाइनेंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), आर्किटेक्चर, लॉ, फायर सर्विस, ऑपरेशंस, कमर्शियल और कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन जैसे विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
• कुल पद: 389
• पद के नाम: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव
• आवेदन की अंतिम तिथि: 7 सितंबर
• ऑफिशियल वेबसाइट: www.aai.aero
देखें वेबसाइट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर है।