जाॅब अलर्ट: SSC CGL 2025 परीक्षा के लिए चल‌ रहें आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन चल रहे हैं।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती अभियान से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/सांविधिक निकायों/न्यायाधिकरणों आदि में लगभग 14582 रिक्तियों(टेंटेटिव) को भरा जाएगा। इसके लिए आयोग ने SSC CGL 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में दो स्तरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल है- टियर I और टियर II। टियर I में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। अंग्रेजी सेक्शन को छोड़कर प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे।