नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए भर्ती निकाली है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे के इस सेक्शन कंट्रोलर वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 368 पदों को भरा जाएगा। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी।
देखें वेबसाइट
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट rrbahmedabad.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।