जाॅब अलर्ट: SSC GD कांस्टेबल का जल्द जारी होगा रिजल्ट, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

जरूरी खबर सामने आए हैं। SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 अभी जारी नहीं हुआ है। जल्द रिजल्ट जारी हो सकता है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पद के लिए परीक्षा दी थी। वह परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। SSC GD कांस्टेबल लिखित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी‌। इस भर्ती अभियान के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कुल 39,481 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

देखें वेबसाइट

अभ्यर्थी परिणाम घोषित होने के बाद SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।