27 जून: अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस आज, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम: सतत विकास और प्रगति का आधार

आज 27 जून 2026 है। आज अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया जाता है। प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के योगदान और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उनके महत्व को पहचानने के लिए समर्पित है

जानें इसके बारे में

इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में इन उद्यमों की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़—जो 90% व्यवसायों, 60-70% रोजगार और 50% जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके योगदान को मान्यता देता है और सतत विकास को बढ़ावा देता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अप्रैल 2017 में 27 जून को आधिकारिक रूप से एमएसएमई दिवस के रूप में नामित किया। UNIDO और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र (ITC) जैसे संगठन वैश्विक स्तर पर नीति संवाद और नवाचार पुरस्कारों के साथ इसका आयोजन करते हैं। वहीं भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा इस अवसर पर ‘उद्यमी भारत’ जैसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जहाँ उद्यम पंजीकरण पोर्टल के जरिए व्यवसायों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाता है।