इस दिन से शुरू होगी कैलाश‌ मानसरोवर यात्रा, आवेदन की आज अंतिम तिथि, यह भी जरूरी

जरूरी खबर सामने आई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल से शुरू होने वाली है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बीते दिनों घोषणा की है। जिसमे बताया है कि 2025 के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होगी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष की यात्रा में दो मार्ग शामिल होंगे – एक उत्तराखंड से और दूसरा सिक्किम से। कोविड 19 के कारण वर्ष 2020 से कैलाश मानसरोवर यात्रा संचालित नहीं हुई थी। जिसके बाद अब यात्रा इस वर्ष 30 जून से शुरू होगी। केएमवीएन की ओर से इस यात्रा का संचालन होगा। यह यात्रा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास मार्ग से संचालित होगी। यात्रा में 50-50 व्यक्तियों के कुल पांच दलों को शामिल किया जाएगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार जुलाई से शुरू होगी।

आवेदन शुरू

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तीर्थयात्रियों को https://kmy.gov.in पर ऑनलाइन अपने फॉर्म जमा करना होगा। आवेदन खोलने के अलावा, MEA ने चिकित्सा फिटनेस, बीमा आवश्यकताओं और यात्रा दस्तावेजों के संबंध में दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। यात्रा के दौरान आने वाली उच्च ऊंचाई की परिस्थितियों के कारण सभी तीर्थयात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले व्यापक चिकित्सा परीक्षणों से गुजरना होगा।