कपकोट: वेतन काटने पर अतिथि शिक्षकों ने जताई नाराजगी, दिया ज्ञापन, की यह मांग


कपकोट में ब्लॉक के दूरस्थ्य स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षकों ने पांच दिन का वेतन काटने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

इस समस्या के समाधान की मांग

मिली जानकारी के अनुसार जिस पर शिक्षकों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों का कहना है कि उनका मई महीने का पांच दिन का वेतन काट दिया है। उनके संज्ञान में आया है कि उन्हे जून का वेतन भी नहीं दिया जाएगा। नौ सालों में पहली बार उनका वेतन काटा गया है। उन्होंने कहा कि शासनादेश में स्पष्ट है कि उन्हें प्रतमाह 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षण कार्य के अलावा सभी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं, जबकि उनके शासनादेश में सिर्फ शिक्षण कार्य करने का उल्लेख स्पष्ट है।

विभागीय कार्य का करेंगे बहिष्कार

जिस पर इस मामले का संज्ञान लेने तथा कटा वेतन दिलाने की मांग की है। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर वह सिर्फ शिक्षण कार्य करेंगे। इसके अलावा विभागीय कार्य का वह बहिष्कार करेंगे।

रहें शामिल

जिसमें मांग करने वालों में संतोष उप्रेती, पुष्कर बिष्ट, दीप आदि शामिल हैं।